Advertisement

प्रभारी व वरीय शिक्षक के हस्ताक्षर से ही खाता का संचालन

धनबाद : माध्यमिक से उच्चतर माध्यमिक में नौ हाई स्कूलों को प्लस टू में उत्क्रमित किया गया। यहां शैक्षणिक सत्र 2017-18से नामांकन लिया जाएगा।
इसके लिए विद्यालय के नजदीक किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत खाता खुलवाना है। इसका संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं वरीय शिक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। डीईओ ने सभी संबंधित प्लस टू उच्च विद्यालयों को पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर खाता खुलवाते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। इन प्लस टू स्कूलों में प्लस टू जिला स्कूल, उत्क्रमित प्लस टू उवि कोलाकुसमा, डीएवी प्लस टू उवि पाथरडीह, महेंद्र प्लस टू उवि बरवापूर्व, जीएसए प्लस टू उवि यादवपुर, उत्क्रमित प्लस टू उवि नगरकियारी, उत्क्रमित प्लस टू उवि बिराजपुर, उत्क्रमित प्लस टू उवि आमटाल एवं उत्क्रमित प्लस टू उवि मैरानवाटांड़ शामिल है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography