Advertisement

प्रोन्नति के लिए दूसरे दिन भी शिक्षकों का धरना जारी

भास्कर न्यूज | गुमला अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों की प्रोन्नति की मांग के लिए बेमियादी धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि डीएसई ने धरना के
दबाव में 19 जून को आनन-फानन में प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसलिंग का तिथि निर्धारित की। प्रोन्नति सूची का प्रकाशन होने के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन जो सूची प्रकाशित की गई है। उसमें कई खामियां हैं। इससे कई शिक्षक लाभ से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक चाहते हैं कि क्षेत्र शिक्षा उपनिदेशक द्वारा जारी प्रोन्नति सूची के आधार पर ही शिक्षकों को ग्रेड के साथ अनुमति दी जाए। मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। धरना में अध्यक्ष सुरंजन कुमार, महासचिव रामचंद्र खेरवार, हीराराम लाल उरांव, हीरा लाल साहू, अजय कुमार, देव कुमार, सतीश कुमार साहू समेत अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography