Advertisement

खराब रिजल्ट के लिए शिक्षकों पर कार्रवाई तय

 रांची : मैट्रिक व इंटर का खराब परीक्षाफल देनेवाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तय है। विषय के शिक्षक रहने के बावजूद परीक्षा परिणाम खराब क्यों हुआ, विभाग इस पर मंथन में जुटा है। शिक्षक रहते हुए खराब रिजल्ट देनेवाले उच्च विद्यालयों के जिला स्तर और प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए विभाग को अनुशंसा की जाएगी।
यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रतन कुमार महावर ने कही। वह गुरुवार को मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर रहे थे।
समीक्षा बैठक में जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2017 में 50 फीसद से कम परिणाम लाने वाले विद्यालयों के प्राचार्यो के साथ विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वर्ष 2018 में विद्यालय का परिणाम शत फीसद सुनिश्चित करने की रणनीति तय की गई। विद्यालयों में 75 फीसद से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को मैट्रिक परीक्षा-2018 में नहीं बैठने दिया जाएगा। इस नियम का कड़ाई से पालन करने का निर्देश प्राचार्यो को दिया गया। कहा कि कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी का प्रोफाइल तैयार करें। साप्ताहिक व मासिक परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने की बातें कही गई। 2017-18 में रांची में 37 विद्यालयों में आइसीटी योजना चालू होने को लेकर विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया। इसके तहत विद्यालयों में कंप्यूटर व्यवस्था की जानी है।
दो शिफ्ट में हुई समीक्षा बैठक में राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट उच्च व प्लस टू विद्यालय, मॉडल, उत्क्रमित उच्च व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्राचार्या व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
शत फीसद परिणाम वाले विद्यालय होंगे सम्मानित
जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर ने बताया कि मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शत फीसद परिणाम देनेवाले सरकारी विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। वैसे उत्क्रमित उच्च विद्यालय जहां माध्यमिक शिक्षक नहीं होने के बावजूद परिणाम 80 फीसद से अधिक रहा है, उनके शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
आकांक्षा के लिए कराएं आवेदन
उच्च विद्यालयों के प्राचार्यो को बैठक में 55 फीसद अंकों के साथ मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आकांक्षा-40 की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कराने का निर्देश दिया गया। ऑनलाइन फॉर्म 23 जून से भरवाने की बातें कही गईं। इसके बाद डीईओ कार्यालय में उसे जमा करने का निर्देश दिया गया। वर्ग 9 में अध्ययनरत सभी छात्रों को भी आवेदन भरवाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश
- विद्यार्थियों की होगी साप्ताहिक परीक्षा, 50 फीसद से कम अंक वाले विद्यार्थियों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान।
- जिले के 17 नव उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2017-18 में वर्ग 11 में नामांकन शीघ्र करने और उनका प्राप्त शुल्क की अलग पंजी में हिसाब रखने व अलग बैंक खाता रखने का निर्देश।
- प्लस टू शिक्षकों द्वारा कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को पढ़ाने का निर्देश, वैसे विद्यालय जहां प्लस टू के शिक्षक नहीं हैं, वहां उच्च विद्यालयों के पदस्थापित शिक्षक प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाएं।
- पूर्व से इंटरस्तरीय व्यावसायिक शिक्षा संचालित हैं, उनके अनुदेशक व प्रयोगशाला सहायकों को योग्यता के अनुसार माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन का निर्देश।
- विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का आधार पंजीयन, बैंक खाता खोलवाने संबंधित प्रमाण पत्र 30 जून तक डीईओ कार्यालय को सौंपने का आदेश। विद्यालय सुनिश्चित करेंगे कि एक भी बच्चा आधार पंजीयन से वंचित नहीं हैं।
- वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश।
- प्रवरण वेतनमान की वरीयता सूची की जांच कर त्रुटि के संबंध में 29 जून तक अवगत कराने का निर्देश।
- इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए कक्षा 6 से वर्ग 10 तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन कराएं पंजीयन। कक्षा 6 से आठ तक दो व कक्षा 9 व 10 के दो विद्यार्थियों का पंजीयन 29 जून तक कराएं।

- पुस्तकालयों में कक्षा 9 व 10 की पुस्तकें सुनिश्चित कराएं। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography