रांची : अपनी विभिन्न समस्याओं की मांग को लेकर शिक्षक 25 मार्च को मुख्य
सचिव का घेराव करेंगे। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को हुई
बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विजेंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर शिक्षक विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। संघ की विभिन्न मांगों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, 1982-86 के शिक्षकों को न्यायालय के आदेश के अनुरूप नियुक्ति तिथि से ग्रेड-1 देने, कॉमर्स के शिक्षकों को ग्रेड-चार में प्रोन्नति आदि शामिल हैं।