Advertisement

शिक्षकों ने तबादले का किया विरोध

रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। इसमें शिक्षकों ने पाच साल सेवा देने के बाद तबादला करने के प्रावधान का विरोध किया। गौरतलब है कि राज्य के प्राइमरी स्कूलों में नियुक्त 13 हजार नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पांच वर्ष बाद तबादला करने का प्रावधान है।

शिक्षकों ने कहा कि पाच साल की बाध्यता खत्म हो। शिक्षकों ने लंबित मांगों के निराकरण के लिए 25 मार्च को मुख्य सचिव के कार्यालय के समक्ष धरना देने की घोषणा की। मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याएं यथावत हैं। धरने में राज्य भर के शिक्षक शामिल होंगे। बैठक में अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे, राममूर्ती ठाकुर, अनूप केसरी, असदुल्ला, हरेकृष्ण, राकेश कुमार, संजय कुमार, आर खेरवार, कृष्णा कुमार आदि थे।
अनुकंपा शिक्षकों को नहीं मिली प्रोन्नति

अनुकंपा शिक्षकों को आज तक नियुक्ति की तिथि से ग्रेड-1 में प्रोन्नति नहीं मिली है। इसी तरह कॉमर्स के शिक्षकों को नियुक्ति की तिथि से ग्रेड-4 में प्रमोशन नहीं मिला है। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति का लाभ देने, उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद सृजित कर नियुक्ति करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। बैठक में शिक्षक वेलफेयर फंड की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography