Advertisement

नहीं हुआ सत्यापन, तीन माह से नहीं मिला शिक्षकों का वेतन

कोडरमा | अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की चंदवारा प्रखंड इकाई की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला कमेटी की निष्क्रियता पर रोष प्रकट किया गया।
बैठक में एचआरएमएस का सत्यापन के अभाव में विगत तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने और प्रोन्नति का लाभ नहीं मिलने पर चिंता जाहिर की गई। इसके उपरांत चंदवारा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन करने का भी प्रस्ताव लिया गया। आगामी बैठक 21 जनवरी को बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरीय शिक्षक चमन यादव ने की। मौके पर दिलीप वर्णवाल, संजीव मिश्रा, माधव कुमार, रणवीर कुमार, विरेश कुमार, गणेश्वर राम, जागेश्वर राम, सुरेंद्र कुमार, संजय रजक, जयप्रकाश पासवान, केदार भारती, सूरज सौरभ आदि मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography