Advertisement

घाघरा में भी फर्जी हस्ताक्षर से हुई राशि की निकासी

गुमला : बसिया प्रखंड में समग्र शिक्षा अभियान के राशि का घोटाला किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि घाघरा प्रखंड में फर्जी हस्ताक्षर से राशि निकासी का आरोप लगना आरंभ हो गया है।
इस संबंध में राजकीय नव प्राथमिक विद्यालय सिरकोट का विलय राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़ाटांगर में कर दिया गया था। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घाघरा के नौ मई 2018 के आदेशानुसार सिरकोट विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्रामी शिक्षा समिति, सरस्वती वाहिनी, माता समिति के नाम का पासबुक और चेक बुक 17 मई 2018 को प्रखंड संसाधन केंद्र घाघरा के कार्यालय में जमा करा दिया गया था। लेकिन फरवरी 2019 में विद्यालय प्रबंधन समिति के खाता संख्या 493510110006926 से चेक संख्या 000016 से सात फरवरी को बीजू राम के नाम से 49 हजार रुपये और चेक संख्या 000018 से सात फरवरी 2019 को विकास कुमार के नाम से 49 हजार रुपये एवं आठ फरवरी को चेक संख्या 000017 को राहुल कुमार के नाम से 19 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। विद्यालय के अध्यक्ष सांता कुमारी, उपाध्यक्ष मनोज साहु और संयोजिका चंद्रवती देवी का फर्जी हस्ताक्षर किया गया है जो अपराध है। चंद्रावती देवी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से राशि निकासी में संलिप्त लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाने की मांग की है।


इधर शिक्षा विभाग के कुछ शिक्षकों ने अपना नहीं छापने के शर्त पर बताया कि प्रखंड के विलय किए गए विद्यालयों के खातों की जांच कराए जाने पर फर्जी निकासी की राशि बढ़ सकती है। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography