Advertisement

इंटरमीडिएट व मैट्रिक के बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अब 28 से

जमशेदपुर. झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित हो रहे इंटरमीडिएट व मैट्रिक के बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गयी है। अब 28 से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा जबकि पहले 27 मार्च से शुरू होने की बात थी। मूल्यांकन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने 8 मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इसके तहत मैट्रिक व इंटर दोनों के लिए 4-4 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जहां उत्तरपुस्तिकाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

आठ में से तीन केंद्रों पर पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं



  1. मिली जानकारी के अनुसार अभी तक आठ में से तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गयी हैं। इस बार मूल्यांकन को लेकर जैक बहुत सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए जहां मूल्यांकन केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्देश दिया गया है। मोबाइल के प्रयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 या 27 मार्च से शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने लगेगा। शिक्षकों की कमी को दूर करने लिए इस बार जैक 7 माह पूर्व प्लस टू विद्यालयों में नियुक्त हुए शिक्षकों से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने का फैसला लिया है। जैक के नियमावली के तहत बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए तीन साल का अनुभव जरूरी है।

  2. 26 को चाईबासा में होगी ट्रेनिंग शहर के इन स्कूलों में बनाया मूल्यांकन केंद्र


    इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए जिन नवनियुक्त शिक्षकों को लगाया गया है उन्हें एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 26 मार्च को यह प्रशिक्षण मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उवि चाईबासा के सभागार में होगा। इसमें खुद जैक के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहेंगे। शिक्षकों को मूल्यांकन कैसे करना है बताया जाएगा। क्योंकि ये पहली बार मूल्यांकन में शामिल हो रहे हैं।

  3. मैट्रिक के लिए बनाए गए केंद्र


    1: जमशेदपुर बालिका उवि साकची
    2: भारत सेवाश्रम प्रणवानंद उवि सोनारी
    3: डीबीएमएस बालिका उवि कदमा
    4: शारदामणी बालिका उवि साकची

  4. इंटर के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र


    1: माइकल जॉन बालिका उवि गोलमुरी
    2: बीपीएम प्लस टू उवि बर्मामाइंस
    3: एडीएल उच्च विद्यालय, कदमा
    4: संत जोसेफ उच्च विद्यालय, गोलमुरी 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography