Advertisement

बीआरसी पर पारा शिक्षकों ने दिया धरना

झुमरीतिलैया (कोडरमा): प्रखंड संसाधन केंद्र कोडरमा में सोमवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेष तौर पर एकीकृत पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविकांत तिवारी उपस्थित थे।
धरना को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि हमें समाज के तमाम बुद्धिजीवी वर्गों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भरपूर समर्थन प्राप्त है। इसलिए हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार जब तक हमारी मांगे को मान नहीं लेती है तबतक हम सभी पारा शिक्षक संगठित होकर आंदोलनरत रहेंगे और आगे अति आवश्यकता पड़ी तो अपने आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना में सर्वसम्मति से सीआरसी स्तर पर निरंतर बैठक करने का निर्णय लिया गया, ताकि कोई बाहरी शिक्षक विद्यालय में पठन-पाठन नहीं करें। धरना की अध्यक्षता कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका यादव ने की, जबकि संचालन राम शरण यादव ने किया। धरना में विजय यादव, अनुराग विश्वकर्मा, जोधन साव, बालेश्वर रविदास, संजय यादव, सच्चिदानंद मोदी, सुमन झा, मनोज यादव, नरेश यादव, महेश बैठा आदि उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography