Advertisement

ई विद्यावाहिनी का पारा शिक्षकों ने किया बहिष्कार

पांडू|प्रखंड मुख्यालय स्थित बी आर सी कार्यालय परिसर में गुरुवार को पारा शिक्षकों ने हो रहे रजिस्ट्रेशन ,एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाने का विरोध किया।वहीं इस अवसर पारा शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पारा शिक्षकों ने ई विद्यावाहिनी कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
एवं सरकार विरोधी नारे लगाए।इस मौके पर मौजूद एकीकृत पारा शिक्षक के संघर्ष मोर्चा के राज्य इकाई सदस्य सिंटू सिंह ने कहा कि, स्थाईकरण व वेतनमान नहीं मिलने तक ई विद्यावाहिनी कार्यक्रम का विरोध जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि, राज्य के पारा शिक्षकों को भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार से बहुत उम्मीद थी।मगर असंवेदनशीलता एवं ब्यूरोक्रेट के नकारात्मक रवैये के कारण 67 हजार पारा शिक्षक आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 9 सितम्बर को राज्य इकाई की बैठक में व्यापक आंदोलन रणनीति तैयार की जाएगी एवं सरकार से आर पार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। इस मौके पर सरस्वती देवी,पूनम देवी,पृथ्वी प्रजापति,गया राम,राजेन्द्र विश्वकर्मा,नैयर राजा, उदय बर्मा,राजकुमार साव, सुदर्शन पासवान, सुदर्शन मोची,शैलेश सिंह, अमितेश पांडेय, अरुण सिंह,संजय मेहता, बिमलेश सिंह,दिलीप सिंह, किरानी गुप्ता, अवधेश कुमार,गनेस राम मनोज यादव ,बिनोद सिंह, सुरेंदर तिवारी, सुदेश्वर राम, जोखन ठाकुर, देवेंदर पाठक, मनोज कुशवाहा ,परमेन्द्र ठाकुर सहित कई पारा शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography