Advertisement

केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों ने ली मवि रेलवे में क्लास

सिटी रिपोर्टर | बोकारो मध्य विद्यालय रेलवे में केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन ने सरकारी विद्यालय के साथ क्रियाकलाप कार्यक्रम के तहत वर्ग पांच से आठ तक के बच्चों को कुपोषण और उसके बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक विजय भारती व मुकेश कुमार ने बच्चों से कहा कि वे नियमित रूप से अपने शरीर की सफाई करें और अपने पड़ोसियों को भी साफ-सुथरा रहने का आग्रह करें। स्वच्छता से किसी भी तरह की बीमारी कभी हो नहीं सकती है। हमेशा हाथों के नाखूनों को काटना चाहिए। नहीं काटने पर नाखूनों में मैल जम जाते हैं, जो खाने के दौरान शरीर के अंदर जाकर कई तरह की बीमारियों के कारण बन जाते हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक उदयनंद साह ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के क्लास लेने से बच्चों का शैक्षणिक विकास तेजी से होगा। इस मौके पर स्कूल के विज्ञान शिक्षक संजय कुमार, मनोज कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography