Advertisement

समान कार्य समान वेतन के लिए 17 को प्रखंडों से चलकर 23 को रांची पहुंचेंगे पारा शिक्षक

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई चौपारण ने संकुल स्तर पर रविवार को बैठक किया। बैठक में सिंघरावां संकुल के पारा शिक्षकों ने 17 अप्रैल के पूर्व निहित कार्यक्रम न्याय मार्च पद यात्रा की सारी तैयारी कर लिया है। 17 को अपने-अपने प्रखंड से चलकर 23 को राजधानी रांची पहुंचेंगे।


वहां मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन शांति पूर्वक धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांग मनवाएंगे। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को झारखंड में कार्यरत पारा शिक्षकों का समान कार्य का समान वेतन को लागू करने। पारा शिक्षक कल्याण कोष का गठन करने, पारा शिक्षकों को ईपीएफ से जोड़ने, टेट पास पारा शिक्षकों को वरीयता के आधार पर सरकारी शिक्षक पद पर समायोजित करने एवं टेट पास प्रमाण पत्र की अवधि का विस्तार करने, डीएलएड प्रशिक्षणरत पारा शिक्षकों से ली गई प्रशिक्षण मद की राशि को अविलंब वापस करने सहित अन्य मांग शामिल है। जानकारी चौपारण प्रखंड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति एवं सचिव सीताराम यादव ने दिया। बैठक में पारा शिक्षक दिनेश कुमार, सतेंद्र कुमार पांडेय, राजकुमार रविदास, अखिलेश सिंह, सुबोध सिंह, संजय यादव, देवंती कुमारी, मोती पांडेय, सुनीता देवी, शशिभूषण सिंह, प्रेमलता कुमारी, शांति कुमारी, कैलाश साव, मनोज कुमार, अखिलेश सिंह, संगीता कुमारी, आशा देवी, सरिता देवी, राकेश सिंह, हेमलता कुमारी, राजेश केशरी, बैजनाथ यादव, कैलाश साव आिद मौजूद संतोष कुमार पांडेय, मनोज कुमार, निर्मला कुमारी, नकुल रजक, तुलसी राणा, भरत दांगी, सुधीर कुमार कौशल उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography