Advertisement

गिरिडीह : मांगो की पूर्ति न होने से नाराज़ पारा शिक्षकों ने किया गुरु गोष्ठी का बहिष्कार

गिरिडीह। मानदेय भुगतान समेत अन्य मुद्दों पर जोरदार नारेबाजी करते हुए सोमवार को पारा शिक्षकों ने गुरुगोष्ठी का बहिष्कार कर दिया। मौके पर अगुवायों ने कहा कि 31 जनवरी को हुए पारा शिक्षकों के बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि फरवरी माह में होने वाले गुरुगोष्ठी का बहिष्कार किया जायेगा।
कहा कि अल्प मानदेय देने के बाद भी सरकार समय पर मानदेय का भुगतान नहीं करती है। 4 से 5 माह का मानदेय बकाया हो जाने पर एक माह का मानदेय दिया जाता है।

पिछले महीने आंदोलन के बाद 4 माह में केवल एक माह का मानदेय मिला। मानदेय नहीं मिलने से शिक्षकों में आर्थिक संकट पैदा हो गई है। बताया कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगी तब तक पारा शिक्षक गोष्ठी का बहिष्कार करेंगे। केवल शिक्षक शैक्षणिक कार्य करेंगे। बाकि सारे गैर शैक्षणिक कार्यों का पारा शिक्षक विरोध करेंगे। बताया इसके अलावे सरकार द्वारा विद्यालयों को मर्ज करने के मुद्दे पर संघ जोरदार आंदोलन करेगी।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography