Advertisement

रिजल्ट में सुधार के लिए झारखंड शिक्षा विभाग ने कसी कमर

झारखंड में सरायकेला जिले के मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थियों के रिजल्ट सुधार को लेकर झारखंड शिक्षा विभाग लगातार प्रयास में जुटा हुआ है. पिछले कई महीनों से स्कूलों में शनिवार को टेस्ट लिये जा रहे हैं.
स्कूलों में टेस्ट के अलावा एक्स्ट्रा क्लास भी छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे है. शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षार्थियों को जैक के संभावित प्रश्न पत्र पैटर्न के आधार पर ऑनलाइन टेस्ट लिए जा रहे हैं.

जैक द्वारा ऑनलाईन तरीके से उपलब्ध कराई गई प्रश्न पत्र पैटर्न के आधार पर परीक्षार्थियों का यह टेस्ट आठ जनवरी से शुरू हुआ है, जो 13 जनवरी तक चलेगा. फिर मार्च महीने में शुरू हो रहे मैट्रिक और इंटर की परीक्षा से पूर्व प्री टेस्ट भी लिया जाएगा.

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने कहा कि रिजल्ट के सुधार को लेकर शिक्षा विभाग लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. मोटिवेंशनल क्लास के अलावा कई चरणों में टेस्ट भी लिए जा रहे हैं और बच्चों को संभावित प्रश्न पत्र की तैयारी भी कराई जा रही है.

उम्मीद है कि इस साल जिले की मैट्रिक औक इंटर का रिजल्ट बेहतर होगा. साल 2009 में पूरे प्रदेश में रिजल्ट में अव्वल रहने वाले सरायकेला जिले के सफलता प्रतिशत में लगातार गिरावट आई है. वहीं पिछले साल भी जिले के केवल करीबन 57 प्रतिशत बच्चे ही परीक्षा पास कर पाये थे.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography