Advertisement

नवनियुक्त शिक्षकों को चाहिए बकाया वेतन

चक्रधरपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ चक्रधरपुर प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को अंचल कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सभागार में प्रखंड अध्यक्ष शिव लाल महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि संघ का वनभोज सह मिलन समारोह 31 जनवरी को नकटी डैम में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सातवां वेतन का बकाया 50 फीसद अविलंब भुगतान के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से संघ का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। सदस्यता अभियान चलाकर संघ का विस्तार करने, नवनियुक्त शिक्षकों के 8 माह के बकाया भुगतान जल्द करने, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से मिलकर सेवा पुस्तिका में वार्षिक वेतन वृद्धि अध्ययन कैम्प लगाकर कराने तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार साहू, प्रखंड सचिव शकील अहमद, यमुना प्रसाद महतो, मोहन ¨सह, राजेश कुमार, नंदलाल ¨सह, आशीष मुर्मू, मुकेश महतो, सोहेल अहमद, रामचंद्र रजक, सपन दास, रघुनाथ महतो, बसंत महतो, भागवत महतो, अशरफ अंसारी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography