Advertisement

प्राथमिक शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय

मझिआंव : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मझिआंव प्रखंड इकाई के तत्वावधान में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कमलापुरी ने की।
बैठक में आगामी 25 नवंबर को एक दिवसीय जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील शिक्षकों से की गई। ताकि धरना प्रदर्शन को सफल बनाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अशोक कमलापुरी ने समाहरणालय परिसर में होने वाले प्रदर्शन में मझिआंव-बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया है। बैठक में रामाकांत तिवारी, रामप्रवेश राम, परवेज आलम, शीला शर्मा, हलिमा साबिया, सूर्यनारायण पांडेय, जितेंद्र प्रसाद, अंबिका राम सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography