Advertisement

जिले को 9 विज्ञान व 6 इतिहास के शिक्षक मिले

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य स्तर पर हुई प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले को 9 विज्ञान व 6 इतिहास शिक्षक मिले हैं। इनकी पदस्थापना की प्रक्रिया जारी है।
नौ विज्ञान शिक्षकों में 4 भौतिकी व 5 रसायन के शिक्षक शामिल है। इन सभी विषयों में 20-20 शिक्षकों की आवश्यकता थी। भौतिकी के शिक्षकों को प्लस टू हाई स्कूल विद्यानिकेतन, शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल मुसाबनी, आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल सीतारामडेरा और बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल बहरागोड़ा में पदस्थापित किया गया है। राज्य में सर्वाधिक भौतिकी शिक्षकों की पदस्थापना हजारीबाग में हुई है। यहा 7 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जबकि साहेबगंज और जामताड़ा में महज एक शिक्षक पदस्थापित किए गए है। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography