Advertisement

25 को प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना

चक्रधरपुर : शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ 25 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगी।
संघ के चक्रधरपुर प्रखंड इकाई के सचिव शकील अहमद ने बताया कि राज्य इकाई के आह्वान पर चाईबासा जिला मुख्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने 25 नवंबर को शिक्षकों से साढ़े ग्यारह बजे तक जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की है। बताया कि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर इससे पहले भी संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया था। रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया गया था। लेकिन सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से 25 नवंबर को आकस्मिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography