Advertisement

पांच को जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे शिक्षक

रांची: शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने व राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षक आयोग के गठन की मांग को लेकर राज्य के  शिक्षक पांच अगस्त को  राज्य भर के जिला  मुख्यालय के समक्ष धरना देंगे.  इसके लिए अखिल भारतीय शिक्षक संघ के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाया जा रहा है. झारखंड में शिक्षक झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनरतले आंदोलन चल रहा  है. 

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक  संघ के महासचिव योगेंद्र तिवारी ने बताया कि राज्य भर के प्राथमिक शिक्षक  पांच अगस्त को अपने-अपने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना देंगे. धरना के बाद शिक्षक उपायुक्त के माध्यम से  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र भेजेंगे.  आंदोलन के अगले चरण में शिक्षक  पांच सितंबर को राज्य मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे.  इसके बाद   पांच अक्तूबर को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनरल कौंसिल के पांच हजार शिक्षक प्रतिनिधि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे. श्री तिवारी ने कहा है कि झारखंड में वर्तमान में कार्यरत 80 फीसदी शिक्षक पेंशन योजना से बाहर हैं.

उन्होंने राज्य के अन्य कर्मचारी संगठनों, पारा शिक्षक संघ  से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. आंदोलन को लेकर विभिन्न जिलों में तैयारी शुरू कर दी गयी है. आंदोलन के बाद भी अगर सरकार शिक्षकों की मांग नहीं मानती है, तो दूसरे चरण का आंदोलन शुरू किया जायेगा.   छह अक्तूबर को शिक्षक भवन  दिल्ली में शिक्षकों की बैठक होगी. बैठक में आंदोलन के दूसरे चरण के कार्यक्रमों पर निर्णय होगा.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography