Advertisement

राज्य के 89 मॉडल स्कूलों में होगी 979 शिक्षकों की नियुक्ति

रांची : राज्य के मॉडल विद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने गुरुवार को शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना कार्मिक विभाग को भेज दी.  कार्मिक विभाग इस अधियाचना को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजेगा. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग नियुक्ति परीक्षा लेगा.आरक्षण रोस्टर भी क्लीयर कर लिया गया है.  

राज्य में 89 मॉडल स्कूल चल रहे हैं. प्रत्येक विद्यालय में 11 शिक्षकों के पद सृजित  हैं. विद्यालयों में कुल 979 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होगी. विद्यालयों में हिंदी, अंग्रेजी,गणित, रसायन,भौतिकी,जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य एवं संस्कृत विषय में शिक्षक नियुक्त होंगे. हिंदी व संस्कृत को छोड़ कर सभी विषयों की परीक्षा अंग्रेजी में होगी. विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है.परीक्षा 400 अंकों की  होगी. प्रथम पत्र 100 और  द्वितीय  पत्र 300 अंकों की होगी़   प्रथम पत्र  में 33 फीसदी अंक  लानेवाले अभ्यर्थी का ही द्वितीय पत्र का मूल्यांकन किया  जायेगा. द्वितीय  पत्र का न्यूनतम मेधा अंक 50 फीसदी होगा, जबकि अनुसूचित  जाति व अनुसूचित  जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 45 फीसदी होगा.  प्रश्न स्नातक स्तरीय होगा. 
 
पहली जनवरी से होगी उम्र की गणना     
नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों की उम्र की गणना  उस वर्ष की पहली जनवरी से की जायेगी. परीक्षा में शामिल हाेने की  न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष होगी.  सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों की अधिकतम  उम्र 40 वर्ष, महिला (अनारक्षित/  पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग) के लिए  43 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए  42 वर्ष, अनुसूचित जाति (महिला/   पुरुष) 45 वर्ष अनुसूचित जनजाति (महिला/   पुरुष) अभ्यर्थियों के लिए  अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गयी है.  सभी कोटि के  नि:शक्त  अभ्यर्थियों को निर्धारित उम्र सीमा में पांच वर्ष  की छूट दी जायेगी.

केंद्र सरकार ने 2011 में शुरू की थी योजना  
केंद्र सरकार ने वर्ष 2011  में देश भर में शैक्षणिक रूप से पिछड़े प्रखंडों  में केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर मॉडल स्कूल खोलने की योजना शुरू की थी. झारखंड में कुल 203 मॉडल स्कूल  खोले जाने थे.  प्रथम चरण में वर्ष 2011 में 40 तथा 2013 में 49 मॉडल  स्कूल खोले गये. वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया.  मॉडल स्कूल को राज्य सरकार अब अपने स्तर से चलाती है.
 
पीजी में 50 फीसदी अंक अनिवार्य  

शिक्षक नियुक्ति में आवेदन जमा करने के लिए संबंधित विषय में 50   प्रतिशत अंक के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. अनुसूचित जाति  व  अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए पीजी में 45 फीसदी अंक  (न्यूनतम) होना  अनिवार्य होगा.  विश्वविद्यालय राज्य या केंद्र सरकार से  मान्यता प्राप्त  होना चाहिए. अभ्यर्थियों का बीएड होना भी अनिवार्य  है.     

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography