Advertisement

लंबित मानदेय भुगतान की मांग

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत पारा शिक्षकों को गत तीन माह से मानदेय लंबित रहने के कारण हालत खराब है।
झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ तिवारी एवं संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष रवि किशोर रवि ने कहा कि अक्सर पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान में विलंब होता है। पारा शिक्षक पूरी इमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं परंतु समय पर मानदेय नहीं मिलता है। कहा कि ईद का पर्व सामने है ऐसे में मानदेय नहीं मिलने से परेशानी खड़ी हो गई है। उक्त लोगों ने कहा कि ईद के मद्देनजर विभाग को इस दिशा में पहल करनी चाहिए ताकि पारा शिक्षकों को मानदेय मिल सकें।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography