बरहेट (साहिबगंज) : उत्क्रमित मध्य विधालय डुगुबथान के पारा शिक्षक सुमन
कुमार पर दोहरा नामांकन और अलग-अलग जन्मतिथि अंकित करने के मामले में
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बरहेट थाना में मामला दर्ज कराया गया
है।
जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रघुनाथ दास ने जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना साहिबगंज के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि मैट्रिक प्रमाणपत्र में दोहरा नामांकन एवं दो अलग-अलग जन्मतिथि अंकित कराने का मामला सामने आया है। विभाग को गलत सूचना देकर विगत कई वर्षो से वह पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इस मामले में बरहेट थाना में शिक्षक के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज किया गया है ।