गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से वार्ता की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रोन्नति के पूर्व शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं करने, निलंबित शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने, शिक्षकों को बाधित प्रोन्नति दिलाने की मांग की गई। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि प्रोन्नति दिए बिना सामूहिक स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। बाधित प्रोन्नति का शीघ्र निष्पादन कर लिया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त ने अन्य मांगों पर भी सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद राम के अलावा विनोद चौधरी, मनोज राय, तरुण बनर्जी आदि उपस्थित थे।