Advertisement

शिक्षक बहाली की वैकेंसी निकली तो सर्टिफिकेट बनना हुआ मुश्किल

रांची।राज्य में हाईस्कूल शिक्षकों की बहाली के लिए वैकेंसी निकाल दी गई है। इसमें आवासीय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। लेकिन अंचल कार्यालय से सर्टिफिकेट बनाना उतना ही मुश्किल हो गया है। क्योंकि शनिवार से अंचल कार्यालय में कार्यरत सभी राजस्व कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया है।
दरअसल, 2 दिन पहले नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी गुरुवा सिंह मुंडा के साथ एक पार्टी से जुड़े नेता ने मारपीट की थी। इसके विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।

काम बंद कर धरना पर बैठे कर्मचारी
राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से अंचल कार्यालयों में जाति, आय, आवासीय, भूमि सत्यापन सहित सभी तरह के कार्य ठप हो हो गए हैं। शनिवार को नामकुम अंचल में मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राजस्व कर्मचारी धरना पर बैठ गए। मौके पर संतोष उरांव, अशोक सिंह, बीर चन्द्र टोप्पो, साइमन पीटर पूर्ति, राजेश किशोर रवि, दुर्गेश मुंडा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography