Advertisement

शिक्षक सहयोग नहीं करेंगे तो कार्रवाई

मेदिनीनगर : पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक ने जिले के सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को कोर्ट मेनेजर को पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने पदाधिकारियों को निर्गत निर्देश में कहा है कि पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिले के सभी स्कूलों में अवस्थित शौचालयों की जांच कराने संबंधित पत्र दिया है। डीएसई ने कहा है कि 28 फरवरी को जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत कोर्ट मेनेजर स्कूलों में अवस्थित शौचालय का स्थलीय जांच करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। सहयोग नहीं करने की स्थिति में प्रपत्र क गठित करने की बात कही है। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography