Advertisement

टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने कर दी पिटाई

झारखंड के धनबाद में एक बार फिर गुरु-शिष्य की रिश्ता शर्मशार हुई है. धनबाद के नगर थाना क्षेत्र स्थित तेलीपाड़ा के सरकारी स्कूल के एक टीचर ने अपनी छात्रा से छेड़छाड़ कर दी. गुस्साए परिजनों और लोगों ने पिटाई कर दी.

दुर्गा मंदिर मध्य विद्यालय, हीरापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार पर अपने ही स्कूल की छठी क्लास की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है. छात्रा के परिजन और आस पास के लोगो को जैसे ही पता चला आक्रोशित लोगों ने आरोपी सरकारी शिक्षक की जमकर धुनाई की.
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि आरोपी शिक्षक मासूम छात्रा को पिछले कई दिन से शारीरिक रूप से परेशान और छेड़छाड़ कर रहा था. इतना ही नहीं घर वालों को बताने पर मारपीट की धमकी देता था. स्कूल में खाना बनाने वाली और दूसरी महिला शिक्षक पीड़ित छात्रा के आरोपों का समर्थन किया है.

आरोपी शिक्षक नवीन कुमार छात्रा पर किसी और छात्र के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है. कोयलांचल के लोग आरोपी शिक्षक के करतूत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography