Advertisement

मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, प्रतिनियुक्ति होगी

पूर्वी सिंहभूम के मॉडल स्कूलों में अब शिक्षकों की नियुक्ति नहीं प्रतिनियुक्ति होगी। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश की विवेचना करने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कहा है कि मॉडल स्कूल में तात्कालिक व्यवस्था 31 मार्च 2017 तक करने का योजना है।

विभाग को जारी पत्र में कहीं भी नियुक्ति के लिए निर्देश नहीं हैं, ऐसे में नियुक्ति की प्रक्रिया नहीं होगी। जिले में 6 अलग-अलग प्रखंडों में मॉडल स्कूल हैं। इन स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है। इन स्कूलों के लिए पहले केन्द्र सरकार फंड जारी कर करती थी। अब दो वर्षों ने कोई भी मदद नहीं मिल रही है। अब केवल राज्य सरकार द्वारा आवंटित राशि से ही स्कूल में पठन पाठन होता है।
केजीबीवी में नियुक्ति के लिए रोस्टर तैयार : जिले के 9 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए 90 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति के लिए रोस्टर तैयार कर लिया है। रोस्टर को जिला शिक्षा स्थापना में पास होने के लिए उपायुक्त के पास भेजा गया है। केजीबीभी में होने वाली नियुक्ति आरंभ में 31 मार्च 2017 तक के लिए ही होगी। बाद में भले ही इन शिक्षकों को सेवाविस्तार मिले
पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि मॉडल स्कूल में नियुक्ति नहीं प्रतिनियुक्ति से पढ़ाई जारी रखी जाएगी। नियुक्ति को लेकर विभाग का कोई आदेश नहीं है। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography