संस, घाटशिला : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर घाटशिला में प्रखंड स्तरीय बैठक चितरंजन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें प्रखंड के पारा शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। बैठक में मांग रखी गई है कि
अविलंब नियमावली लागू कर स्थायीकरण व वेतनमान दिया जाए, अन्यथा 15 अगस्त के बाद राज्यव्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी पारा शिक्षकों ने दी है। मौके पर खिरोद सिंह, राकेश सिंह, चितरंजन महतो, एके धावड़िया, अनिल माझी, मनसा राम सोरेन समेत कई पारा शिक्षक उपस्थित थे। बहन ने भाई की अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर निभाया धर्म : शनिवार की देर रात घाटशिला अनुमंडल के दामपाड़ा निवासी पत्रकार प्रभात गांगुली का निधन हो गया। उच्च रक्तचाप के कारण रांची स्थित रिम्स में उनका निधन हो गया। प्रभात गांगुली के पार्थिव शरीर को उनकी छोटी बहन प्रियंका गांगूली ने कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। सिर्फ यही नहीं, बहन ने भाई को मुखाग्नि देकर अपना धर्म भी निभाया। यह दृश्य देख कर हर किसी के आंखों से आंसू झलक आए। प्रभात के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। छोटी बहन की शादी के बाद वह परिवार में एकमात्र सदस्य थे। बड़े भाई के मौत की खबर पाकर बहन प्रियंका गांगुली कोलकाता स्थित अपने ससुराल से घाटशिला पहुंची थी। प्रभात के निधन की खबर सुनकर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल के लोग व चिकित्सक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। प्रमुख हीरामनी मुर्मू, जिला परिषद देवयानी मुर्मू ने अनुमंडल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम पहुंची और इस घटना के प्रति दुख व्यक्त किया। घाटशिला के अमाईनगर स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा. शंकर टुडू, बीपीएम मयंक कुमार, समाजसेवी सह चिकित्सक डा. सुनीता देवदूत, झामुमो नेता काजल डॉन, मुखिया कन्हाई मुर्मू, विकास मजूमदार, कांग्रेसी नेता प्रणव मुखर्जी, समाजसेवी कालीराम शर्मा समेत कई लोग पहुंचे।jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();