Ranchi : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता
लागू हो चुका है. एक-एक कोने से सरकारी और योजनाओं से संबिधित विज्ञापन और
पोस्टर हटाये जा रहे हैं. लेकिन राज्य भर के स्कूलों में शिक्षकों के
हाजिरी बनाते ही मुख्यमंत्री रघुवर दास का संदेश और चेहरा सामने आ जाता है.
राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों को टैब दिये गये हैं. टैब खोलते ही सीएम साहब का फोटो सामने आ जाता है. उसी टैब में बॉयोमीट्रिक्स सिस्टम भी लोड है, जिससे शिक्षक हाजिरी बनाते हैं. हालांकि शिक्षकों ने इस दिशा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है.