Advertisement

पारा शिक्षकों के समर्थन में उतरे नक्सली, अब आरपार के मूड में

Ranchi: पारा शिक्षकों की आरपार की लड़ाई में पहले जहां उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों का साथ मिला तो वही अब नक्सली संगठन भी इन पारा शिक्षकों के समर्थन में सामने आये हैं. भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी), बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने एक पत्र जारी कर पारा शिक्षकों का साथ देने की बात कही है.

पारा शिक्षकों के साथ नक्सली

नक्सली संगठन ने पत्र के माध्यम से पारा शिक्षकों की मदद देने करने भी घोषणा की है. नक्सली आजाद ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि झारखंड के 18 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज, कई पारा टीचर्स पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की निंदा की है. प्रवक्ता आजाद ने अपने लिखे पत्र में पारा शिक्षकों को मदद करने की भी बात कही है.

क्या लिखा गया है पत्र में

बिहार-झारखंड एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने अपने पत्र में 18वें स्थापना दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए इसकी निंदा की. साथ ही कहा कि ये सरकार का असली चेहरा है. प्रवक्ता आजाद ने पारा शिक्षकों की मांग को जायज बताते हुए लाठी चार्ज को गलत ठहराया. साथ ही लिखा कि झारखंड सरकार के पास सिर्फ पुलिस, मिलिट्री ही है. जिसके बल पर सरकार डिंग हांक रही है.

पारा शिक्षक की हड़ताल का समर्थन

बिहार-झारखंड के एरिया कमेटी प्रवक्ता आजाद ने जारी किए गए पत्र में लिखा है कि पारा शिक्षक भी इस बर्बर हमले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जो जायज है. हम उनकी इस जायज हड़ताल का जोरदार ढंग से समर्थन करते हैं. साथ ही उनके आंदोलन के समर्थन में भरपूर आवाज उठाएंगे. हम हड़ताली पारा शिक्षकों के आंदोलन को हर संभव सहायता मुहैया करने का वादा करते हैं.

पारा शिक्षक को समर्थन करने की अपील

एरिया कमेटी प्रवक्ता आजाद ने अपने जारी पत्र में अन्य लोगों से भी पारा शिक्षकों का साथ देने की अपील की है. तमाम देशभक्त झारखंड प्रेमी, मजदूर, किसान, छात्र, बुद्धिजीवी, महिला, पत्रकार, कवि-कलाकार, प्रबुद्ध नागरिकों और अन्य संगठनों को अपील करते हुए पत्र में कहा गया है कि आप लोग पारा शिक्षकों की जायज मांग के लिए जायज आंदोलन तथा उनके अनिश्चितकालीन हड़ताल का भरपूर समर्थन और सहायता करें. पारा शिक्षक के आंदोलन के समर्थन के साथ-साथ रघुवर सरकार के द्वारा पारा शिक्षक पर हुए हमले का तीव्र विरोध भी करें.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography