Advertisement

पारा शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : एकीकृत पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र केराई ने कहा कि पारा शिक्षकों का तीन माह का मानदेय बकाया है। दुर्गा पूजा से पहले सरकारी शिक्षकों का अग्रिम भुगतान हो जाता है।
वहीं हम पारा शिक्षकों के मानदेय पर आफत है। जिन्हें साठ मिलता है उन्हें एडवांस और जिन्हें आठ मिलता है उन्हें पें¨डग, यह कहां का न्याय है? सरकार एक आंख में काजल एक आंख में सुरमा लगाना बंद करें अन्यथा मानवाधिकार हनन का केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने मांग की कि पूजा से पूर्व सारा बकाया का भुगतान करने के साथ पूजा के अवसर पर हमें हमारा अधिकार समान काम के बदले समान वेतनमान देने की घोषणा की जाए।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography