डंडई: किसान उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को एकीकृत पारा शिक्षक
संघर्ष मोर्चा की बैठक अर¨वद पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें एकीकृत
पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 29 अक्टूबर को आयोजित राज्य भवन
घेराव को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से
निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सभी पारा शिक्षक 28 अक्टूबर को रांची-चोपन
एक्सप्रेस से रांची जाएंगे। मोर्चा के सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि
पारा शिक्षक विगत 15 वर्षों से गांव के सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा का
अलख जगा रहे हैं। लेकिन सरकार पारा शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही
है। वहीं स्थायीकरण के नाम पर सरकार हमेशा छलने का काम कर रही है। बाध्य
होकर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन का फिर से बिगुल फूंका
है। आंदोलन के प्रथम चरण में 29 अक्टूबर को पलामू प्रमंडल के सभी पारा
शिक्षक राज भवन का घेराव करेंगे। वहीं 30 अक्टूबर को दक्षिणी छोटानागपुर
प्रमंडल 31 अक्टूबर को संथाल परगना प्रमंडल, 1 नवंबर को उतरी छोटानागपुर
प्रमंडल तथा 2 नवंबर को कोल्हान प्रमंडल के पारा शिक्षकों द्वारा जोरदार
तरीके से राजभवन के घेराव कार्यक्रम किया जाएगा। अगर सरकार 15 नवंबर को
झारखंड स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड के पारा शिक्षकों को
स्थायीकरण व वेतनमान की घोषणा नहीं करती है, तो 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन
हड़ताल की घोषणा की जाएगी। मौके पर दिनेश कुमार गुप्ता, मृत्युंजय पांडेय,
कुलदीप महतो, शमीम अंसारी, विजय ठाकुर, प्रदीप कुमार, जहेंद्र प्रसाद,
मुकेश यादव, अनुज कुमार, सुरेश राम, उदय यादव
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();