Advertisement

बायोमैट्रिक से हाजिरी नहीं बनाएंगे पारा शिक्षक

गुमला | पारा शिक्षक संघ की बैठक अर्जुन साय की अध्यक्षता में परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार समान कार्य के लिए समान वेतन की घोषणा नहीं करती है। तब तक ई विद्यावाहिनी के तहत बायोमैट्रिक से हाजिरी बनाने का पालन पारा शिक्षक नहीं करेंगे।
बाध्य करने पर आंदोलन किया जाएगा। पारा शिक्षकों का नियुक्तिकरण उनकी गृह पंचायत से दूसरी पंचायत में किए जाने पर विरोध किया जाएगा। अध्यक्ष अर्जुन साय ने कहा कि अनियमित मानदेय भुगतान एवं राज्य परियोजना द्वारा मानदेय भुगतान में विसंगति को अविलंब दूर किया जाए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को बैठक होगी। बैठक में प्रभु सिंह, जयराम साहू, रामदेव मुंडा, नीलेश मिश्रा, जगरनाथ साय, सुरेन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, भोला साहू समेत कई पारा शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography