Advertisement

हक अौर अधिकार मिलने तक पारा शिक्षकों का आंदोलन रहेगा जारी

पारा शिक्षक संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर आंदोलन के दौरान असमय काल कवलित हुए पारा शिक्षक मुनेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि 22 अगस्त 2007 को आंदोलन के दौरान रांची में पुलिस की पिटाई में पारा शिक्षक मुनेश्वर सिंह की मौत हो गई थी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पारा शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक और झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत ज्योति मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. मुनेश्वर सिंह की तस्वीर पर लोगों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पारा शिक्षक संघ हमेशा अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे हैं और जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं हो पाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की नौकरी स्थाई करनी होगी। चार माह से जिले के पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिलने पर चिंता जाहिर करते हुए ज्योति ने कहा कि अगर 27 अगस्त तक पारा शिक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 28 अगस्त को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमेटी के आह्वान पर झारखंड शिक्षा परियोजना रांची का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि दिवंगत पारा शिक्षक की स्मृति में 23 सितंबर को बांसजोर प्रखंड मुख्यालय में मुनेश्वर सिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष एहतेशामुल हक, महासचिव फिरनाथ बड़ाईक, श्रीकांत श्रीवास्तव, आनंद साहू, मुकंद नायक, चरण सिंह, राधेश्याम आदि ने भी संबोधित किए। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर सिंह और धन्यवाद ज्ञापन फिरनाथ बड़ाईक ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पारा शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography