Advertisement

पीजीटी का रिजल्ट निकला, 608 शिक्षक चुने गए, योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से 512 पद खाली

जेएसएससी द्वारा बुधवार को पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड (पीजीटी) टीचर के चार सब्जेक्टस की नियुक्ति परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। इनमें संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल और इकोनॉमिक्स विषय शामिल हैं।
1120 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इनमें 608 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं 512 पद रिक्त रह गए हैं।

संस्कृत में 137 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, वहीं अंग्रेजी में 160 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। इसी प्रकार भूगोल विषय में 158 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। वहीं इकोनॉमिक्स विषय में 158 अभ्यर्थियों का पीजीटी पद के लिए चयन हुआ है। बताते चलें कि प्रत्येक विषय में 280 पदों के लिए नियुक्ति परीक्षा हुई थी। नियुक्ति परीक्षाएं इसी वर्ष मार्च में आयोजित की गई थी।

हर विषय के लिए 280 पदों के लिए ली गई थी परीक्षा

विषय वाइज चयनित अभ्यर्थी व रिक्त पद

विषय चयनित रिक्त पद कुल पद

संस्कृत 137 143 280

अंग्रेजी 160 120 280

भूगोल 151 129 280

इकोनॉमिक्स 158 122 280

शिक्षकों के लिए आरक्षित सीटों की स्थिति

विषय चयनित रिक्त पद कुल पद

संस्कृत 11 129 140

अंग्रेजी 20 120 140

भूगोल 11 129 140

इकोनॉमिक्स 18 122 140

पहले भी नहीं मिले थे अभ्यर्थी : 22 अगस्त को पीजीटी के तीन विषय के रिजल्ट घोषित किए गए थे। इन तीनों विषयों में 840 पदों के लिए शिक्षक नियुक्ति परीक्षा हुई थी। इसमें 243 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं 597 पीजीटी टीचर के पद रिक्त रह गए हैं।

सीधी नियुक्ति की पद वाइज संख्या

विषय चयनित रिक्त पद कुल पद

संस्कृत 126 14 140

अंग्रेजी 140 00 140

भूगोल 140 00 140

इकोनॉमिक्स 140 00 140

इसलिए नहीं मिल रहे हैं अभ्यर्थी : कुल पद में 50 प्रतिशत पद (560) हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए आरक्षित नहीं था। वहीं 50 प्रतिशत पद सीधी नियुक्ति से भरी जानी थी। लेकिन शिक्षकों के आरक्षित कैटेगरी में अभ्यर्थी क्वालिफाई नहीं कर सके।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography