Advertisement

27 तक 5 माह का बकाया वेतन नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे पारा शिक्षक

रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की अनुमंडल स्तरीय बैठक पारा शिक्षक खगेन्द्रनाथ भकत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इसमें छत्तीसगढ़ राज्य की तर्ज पर पारा शिक्षकों को स्थायी करने अथवा बिहार की तर्ज पर आकलन परीक्षा तीन बार लेकर समायोजन करने, तीन बार में पास नहीं होने पर पारा शिक्षक के रूप में 60 साल तक सेवा देने के अवसर देने की मांग की गयी। 27 अगस्त तक पांच माह का मानदेय अविलंब भुगतान करने अन्यथा एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होने की चेतावनी दी। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव- गोविंद गोप,अनुमंडल अध्यक्ष-हिमांशु महतो, कमल किशोर गोप, चितरंजन महतो, काजल मुखर्जी, राकेश कु. सिंह, अजय सिंह, सोनामोनी मानकी, सोहागी टुडू, संध्या नामाता, गीतामोनी टुडू, शान्तिमनी मुर्मू, सीतामनी मुर्मू, सुनीता हांसदा, नमिता टुडू, कारमी टुडू, सोमवारी टुडू, रायमनी हांसदा, भगवत टुडू, अनुज कुमार मंडल, साधना काजी, सुमित दत्ता, सुदीप कुमार, बलराम महतो, तापस रजक आदि उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography