Advertisement

Jharkhand : 11 वर्षों से हर साल आंदोलन कर रहे हैं पारा शिक्षक, एक शिक्षक की जा चुकी है जान

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों से पारा शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने पहुुंचे। हजारों की संख्या में आये पारा शिक्षकों ने अपनी समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले रांची पहुंचे पारा शिक्षक विधानसभा मैदान में जमा हुए। प्रमुख मांगों में समान काम के लिए समान वेतन, वरीयता के आधार पर टेट पास पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति, पारा शिक्षक कल्याण कोष का गठन, ईपीएफ का लाभ समेत अन्य मांग शामिल है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षक राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ लगातार नारेबाजी की।

हालांकि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। हजारों पारा शिक्षकों की भीड़ शिक्षा मंत्री नीरा यादव के आवास की ओर बढ़ने लगी, तो पुलिस प्रशासन ने बैरिकेटिंग कर इन्हें रोक दिया और पारा शिक्षकों की भीड़ को विधानसभा मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है।

बड़कागांव : मानदेय भुगतान नहीं होने से ठगा महसूस कर रहे – पारा शिक्षक

पारा शिक्षकों के नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार तीन फीसदी और पांच फीसदी मानदेय बढ़ाकर झुनझुना थमा रही है। उन्हें न तो भविष्य निधि का लाभ मिल रहा है, न उनके लिए फंड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र सरकार की अनुशंसा को भी नहीं मान रही, जिसके कारण पारा शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

विधानसभा मैदान में झारखंड के अलग-अलग जिलों से जुटे पारा शिक्षकों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, तो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में विधायकों और सांसदों को सबक सिखाएगी।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography