Advertisement

एरियर समेत मानदेय भुगतान कराने की मांग

लातेहार | एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री से कार्यरत पारा शिक्षकों के 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का एरियर और मानदेय भुगतान कराने की मांग की है।
उन्होंंने कहा है कि श्रीरामनवमी और सरहुल जैसे पर्व में पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनवरी से न तो पारा शिक्षकों को एरियर मिला है और न ही मानदेय। नतीजतन, उनके और उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। उन्होंने अविलंब एरियर समेत मानदेय भुगतान कराने की मांग की है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography