Advertisement

आस में गुजर गया साल नहीं हुआ शिक्षकों का प्रतिनियोजन

साहिबगंज : हाईस्कूलों में शिक्षकों के प्रतिनियोजन की आस में साल बीत गया। दरअसल मैट्रिक परीक्षा 2017 में जिले के असंतोषजनक परीक्षा परिणाम के बाद राज्य के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा व तत्कालीन शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने इसे गंभीरता से लिया था।
बीते जून माह में ही जिले के हाइस्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए जिले के उच्च योग्यताधारी शिक्षकों को प्रतिनियोजित करने का आदेश जिले के तत्कालीन प्रभारी डीइओ मोहनचांद मुकिम को दिया था। इसके आलोक में विभाग ने जुलाई माह में प्रतिनियोजन के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगा था। विभाग को कुल 44 आवेदन मिले थे। उक्त आवेदन की पड़ताल के बाद 24 उच्च योग्यताधारी शिक्षकों को शिक्षक विहीन हाइस्कूलों में प्रतिनियोजित करने के लिए अंतिम तौर पर सूचि भी तैयार की गई, लेकिन स्थापना समिति के निर्णय की आस में उक्त शिक्षकों को न तो प्रतिनियोजित किया गया और न ही हाइस्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने की कोई कोशिश। इसी इंतजार में लगभग पूरा सत्र गुजर गया और आगामी फरवरी माह में एक बार फिर से मैट्रिक परीक्षा 2018 का आयोजन होना है।
---
हाइस्कूलों में शिक्षकों की क्या है स्थित : जिले में राजकीकृत, राजकीय, प्राजेक्ट व अपग्रेड हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के कुल 77 व शिक्षक के कुल 868 स्वीकृत पदों में से ज्यादातर पद अब भी रिक्त पड़े हैं। प्रधानाध्यापक का 76 व शिक्षकों का 739 पद जिले में रिक्त हैं। ऐसे में शिक्षक विहीन जिले के ज्यादातर हाइस्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है।
---
क्या कहते हैं डीइओ

जिले के नए प्रभारी डीइओ देवेंद्र तिग्गा ने कहा कि हाईस्कूलों का शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त से बातचीत की शिक्षकों को हाइस्कूलों में प्रतिनियोजित किया जाएगा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography