Advertisement

स्थानांतरित किए गए 15 शिक्षक पैरवी से फिर जमशेदपुर गए

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर शिक्षकस्थानांतरण में एक बार फिर पैसे-पैरवी का खेल चला है। इसका उदाहरण है- जिला शिक्षा विभाग द्वारा 19 शिक्षकों का हालिया स्थानांतरण। विभाग की ओर से जिन 19 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है,
उनका हाल में तबादला हुआ था। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 15 शिक्षकों को जमशेदपुर के विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। इस स्थानांतरण पर शिक्षक संघों ने सवाल खड़े किया है। उनकी मानें तो इससे पहले हुए स्थानांतरण में इन शिक्षकों को दूर-दराज के क्षेत्र में भेज दिया गया था। उन्हें दोबारा शहरी क्षेत्र में लाने के लिए विभाग ने आनन-फानन में यह स्थानांतरण किया है। विभाग ने मेडिकल ग्राउंड पर तबादला के किसी आवेदन को स्वीकृति नहीं दी है।

मालूम हो कि जिला शिक्षा स्थापना समिति की 23 सितंबर को हुई बैठक में इस स्थानांतरण सूची को अनुमोदित किया गया था। लेकिन स्थानांतरण से संबंधित आदेश सूची 6 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी की गई। 19 शिक्षकों के अलावा बहरागोड़ा में उड़िया स्कूलों में 42 शिक्षकों का अंतर प्रखंड स्थानांतरण तथा उर्दू स्कूलों में 10 शिक्षकों का पदस्थापन किया गया है। स्थानांतरित शिक्षकों को 20 अक्टूबर तक नए स्कूल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

^तीन-चार माह पूर्व ही 22 शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ था। अभी इस मामले की जांच चल ही रही थी कि नियमों को ताक पर रखकर यह स्थानांतरण कर दिया गया। इसमें शिक्षकों को इच्छित स्थानांतरण दिया गया है। इससे पता चलता है कि शिक्षा विभाग में कहां तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सुनीलकुमार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ

शिक्षक कहा थे कहां हुआ पदस्थापन

कुमारधीरेंद्र मवि मानपुर, पोटका उमवि बागुनहातु, जमशेदपुर

उमानाथ सिंह प्रावि केंदमुड़ी पोटका प्रावि देवनगर, जमशेदपुर

भवेश ठाकुर उमवि रसिकनगर बोड़ाम मवि जानेगोड़ा, जमशेदपुर।

संध्या कुमारी उमवि बामनी, पटमदा मवि लक्ष्मीनगर, जमशेदपुर।

सरोज बलमुचू उमवि डाटोबेडा, पोटका मवि नीलडीह पूर्व, जमशेदपुर।

शैलेंद्र तिवारी उमवि दुधकुंडी, पोटका मवि नीलडीह पूर्व, जमशेदपुर

किरण बाजराय मवि खेरूआ, पटमदा प्रावि भूमिज टोला गदड़ा

डॉ हरिकिशोर सिंह उमवि लायलम, पोटका मवि डिमना, जमशेदपुर

अनुरंजन कालिंदी उमवि गुमानडीह, पटमदा मवि भालूबासा, जमशेदपुर।

ए. देवी प्रावि गिरीशडांगा, मुसाबनी आर्यवैदिक मवि काशीडीह

राज कुमार मवि माको पोटका मवि हुरलुंग, जमशेदपुर।

शंभू शरण उमवि बड़ा सिगदी, पोटका मवि खुकराडीह, जमशेदपुर।

अरुण कुमार उमवि बड़ा सिगदी, पोटका मवि खुकराडीह, जमशेदपुर।

श्यामाकांत ठाकुर उमवि टांगराईन, पोटका मवि नीलडीह पूर्व, जमशेदपुर।

प्रतिमा कुमारी मवि हाता, पोटका प्रावि मुर्गापाड़ा, जमशेदपुर

सुनंदाबाला पाल मवि मानुषमुडिय़ा, बड़शोल उमवि झरिया बहरागोड़ा।

पंचानंद महतो मवि नारायणपुर, पोटका प्रावि कुकडू, पटमदा

विद्युत महतो प्रावि चिरुगोड़ा, पोटका उमवि गेरूवाला, पटमदा

विकास प्रसाद यादव मवि चुड़दा, पटमदा मवि जगमोहनपुर, बोड़ाम

प्रदीप कु. सोनकर मवि उर्दू बालिका हल्दीपोखर, पोटका - पीएस मझगांव

मो. जावेद इकबाल प्रावि मझगांव उर्दू बालिका हल्दीपोखर

राज्य के स्थानांतरण नीति की भी हुई अवहेलना

शिक्षाविभाग द्वारा यह स्थानांतरण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रस्तावित नई स्थानांतरण नीति की अवहेलना है। इस नीति के तहत एक बार स्थानांतरण के बाद पांच साल से पहले किसी शिक्षक का तबादला नहीं हो सकता है। लेकिन शिक्षा विभाग का कहना है- नई स्थानांतरण नीति को अभी कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए वह अभी लागू नहीं है। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography