पाकुड़: झारखंड
राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक स्थानीय बिल्टु मध्य विद्यालय में
शनिवार को उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें धरना
प्रदर्शन को सफल बनाने, शिक्षकों की प्रोन्नति, पेंशन अदालत, वेतन निर्धारण
सहित कई विषयों पर चर्चा हुई।
मौके पर संघ के प्रधान सचिव गोपाल प्रसाद ¨सह ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक संघ दिल्ली व झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रांची के संयुक्त तत्वावधान में नई पेंशन योजना को तत्काल बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने व छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करना तथा सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा में आवश्यक संशोधन करते हुए इसे लागू करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर पांच अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान कार्य के समान वेतन (पारा शिक्षक सहित) सातवें वेतन के आधार पर एक जनवरी 2016 से लागू करने एवं शिक्षा व शिक्षकों की अन्य समस्या के समाधान हेतु राष्ट्रीय प्राथमिक शिक्षक आयोग का गठन के लिए उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजा गया है। बैठक में फूलकुमार रजक, शंभू कान्त झा,विनय कुमार झा, मो. सहिदुल इस्लाम, मो. अतीकुर रहमान, धनंजय चौधरी, आनंद किशोर मिश्र, श्यामल कुमार दास, महेशकांत झा,किशोर कुमार दास, वीरेंद्र ¨सह अल्पना चटर्जी आदि शिक्षक मौजूद थे।
By
Jagran