Advertisement

शिक्षा व्यवस्था में सुधार का रास्ता बताएंगे 20 शिक्षक

धनबाद : इस बार के मैट्रिक-इंटर परिणाम से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने काफी सबक लिया है। इसीलिए विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार एवं परीक्षाफल में सुधार लाने की नीयत से विभाग शिक्षकों के साथ विचार गोष्ठी करने जा रहा है।
17 जुलाई को झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के सभागार में सुबह साढ़े दस बजे से विचार गोष्ठी होगी। इसमें भाग लेने के लिए जिले के 20 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। गोष्ठी में मिले सुझावों को जिले के स्कूलों में अमल में लाया जाएगा। जो शिक्षक विचार गोष्ठी में शामिल नहीं हुए उन्हें सभी चीजों से अवगत कराया जाएगा।
------------------
ये शिक्षक विचार गोष्ठी में होंगे शामिल
सरनाली मुखर्जी झरिया राज प्लस टू उच्च विद्यालय, राजेंद्र महतो डीपीएलएमए प्लस टू उवि नवागढ़, ज्योति पुष्प एक्का एसएसएलएनटी बालिका प्लस टू उवि धनबाद, शैलेंद्र यादव टीएपी प्लस टू उवि तोपचांची, रामविलास पासवान प्लस टू उवि गोविंदपुर, मिलन प्रजापति प्लस टू उवि टुंडी, संतोष सिन्हा प्लस टू उवि बलियापुर, केके मिश्रा जेकेआरआर प्लस टू उवि चिरकुंडा, संदीप वैद्य उत्क्रमित प्लस टू उवि कोलाकुसमा, घनश्याम दूबे जीएसए प्लस टू उवि यादवपुर, प्रमोद सिंह चौधरी बालिका उवि रेलवे कालोनी भागा, जय होरो बीटीएम उवि मलकेरा, अरविंद सिन्हा बालिका उवि गोमोह, लक्ष्मी नारायण झरिया गुजराती उवि, दिनेश सिंह प्लस टू उवि गोविंदपुर, शंकर प्रसाद घोषाल उत्क्रमित उवि ढांगी, मुबारक अंसारी उवि कुमारधुबी, अभिमन्यु कुमार प्लस टू उवि टुंडी, राहुल चौबे झरिया गुजराती उवि और सरोश हयात अली जीएसए उवि सिजुआ।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography