रांची.जिले
के 12 प्राथमिक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक
कार्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन शिक्षकों की नियुक्ति दो साल
पहले झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के माध्यम से हुई थी। अहर्ता पूरी न
करने के बावजूद इन्हें नियुक्त कर लिया गया था। इनमें से किसी के पास पारा
शिक्षक के रूप में पर्याप्त अनुभव की कमी थी, तो किसी के पास इंटर में
न्यूनतम प्राप्तांक नहीं था। कोई तय आयुसीमा से अधिक उम्र का था तो एक
अभ्यर्थी इंटर पास ही नहीं था।
रांची डीएसई शिवेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 22 शिक्षक संदेह के घेरे में थे। इनमें से 12 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। आठ शिक्षकों का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसके बाद दो और शिक्षक हाईकोर्ट गए हैं। उन्होंने कहा कि 21 शिक्षकों ने शोकॉज का संतोषजनक जवाब दिया। वहीं एक शिक्षक को कोर्ट से सजा मिलने के कारण बर्खास्त किया गया।
इनकी हुई बर्खास्तगी
- रश्मि कुमारी, मवि नगड़ी : पारा शिक्षक
का पर्याप्त अनुभव नहीं।
- विरेंदर प्रसाद महतो, मवि सिल्ली : इंटर में न्यूनतम प्राप्तांक नहीं।
- रुथ कच्छप, मवि तमाड़ : इंटर पास नहीं
- उमा शंकर मालाकर, प्रावि अनगड़ा : गैर पारा कैटेगरी में नियुक्ति
- काजल कुमार संतरा, मवि अनगड़ा : गैर पारा कैटेगरी में नियुक्ति
- स्नेहाशीष दास, मवि सिल्ली : स्नातक में न्यूनतम अंक नहीं
- मोहम्मद इरशाद, मवि होचर : उर्दू की जगह भाषा में नियुक्ति
- बापी रविदास, मवि बसंतपुर : इंटर में उत्तीर्ण नहीं
- दिनेश प्रसाद जायसवाल, मवि मड़मा : टेट पास नहीं
- रेखा मंडल, मवि मसमानों मांडर : गैर पारा कैटेगरी में नियुक्ति
- लक्ष्मण महतो, मवि पतराहातू : पारा कैटेगरी में नियुक्ति

सजायाफ्ता शिक्षक भी बर्खास्त
बीबी
भगत पर लोहरदगा महिला थाने में मामला (36/14) दर्ज था। मुख्य न्यायिक
दंडाधिकारी लोहरदगा ने उन्हें तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। सत्र न्यायाधीश ने
भी सजा बरकरार रखी। इसके बाद भगत को निलंबित कर दिया गया था। इन्हें अब
बर्खास्त कर दिया गया।
लक्ष्मण महतो पर दर्ज होगी प्राथमिकी :
जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षक लक्ष्मण महतो के खिलाफ अनगड़ा थाना में केस
दर्ज कराने का आदेश दिया है। लक्ष्मण ने जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल की
थी। इसलिए वेतन रोकते हुए एफआईआर के आदेश दिए गए।