चाईबासा/रांची।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड स्नातकोतर
प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 रविवार 19 फरवरी को होने वाली
है। यह परीक्षा प्रथम पाली दिन के 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं द्वितीय
पाली दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित की गयी है।
परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा कराने एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही अनुमंडल दंडाधिकारी,सदर रांची द्वारा परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की गयी है। यह निषेधाज्ञा रविवार 19 फरवरी को सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।