Advertisement

प्राथमिक व हाई स्कूलों के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द

धनबाद/ मुख्य संवाददाता मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। मैट्रिक व इंटर परीक्षा होने तक सभी प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की छुट्टी रद्द रहेगी।
डीईओ डा. माधुरी कुमारी ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। शिक्षक व शिक्षकेतरकर्मी अपने-अपने मुख्यालय में बने रहेंगे। विशेष स्थिति में डीईओ से अनुमति लेकर ही जाएंगे। बताते चलें कि डीसी ने पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। दूसरी ओर डीईओ डा. माधुरी कुमारी ने बताया कि कई हाई स्कूलों के परिसर में मध्य विद्यालय संचालित है। परीक्षा होने तक ऐसे मध्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। बीईईओ को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर स्कूलों में परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को प्रखंडों में केन्द्राधीक्षकों की बैठक बीडीओ की अध्यक्षता में होगी। धनबाद में मैट्रिक परीक्षा 98 केन्द्रों में तथा इंटर की परीक्षा 77 केन्द्रों में होगी। दोनों परीक्षा में 65 हजार 9 सौ 45 छात्र भाग लेंगे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography