Advertisement

प्राथमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन 22 को


सिमडेगा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक रामवि. घोचोटोली में हुई। इस दौरान बैठक में नववर्ष की बधाई के साथ कार्यवाही प्रारंभ हुई।
बैठक में 22 जनवरी को संघ का वार्षिक अधिवेशन सह वनभोज शहर के पर्यटन स्थल केलाघाघ में आयोजित करने, संघ के पदाधिकारी व अधिकारी का परिचय पत्र बनवाने आदि का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में विनय नंद को कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष, मो. इबरार आलम को संगठन सचिव, सज्जाद अली को संघ का अंकेक्षक तथा कार्यकारिणी में कुलभूषण बिलुंग, सीमा रानी, मनोज बड़ाईक, टेमंती पुष्प, संजय कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसके अलावा अधिवेशन के प्रचार-प्रसार हेतु जिले के सभी प्रखंडों में प्रभारी की भी नियुक्ति की गई। मौके पर काफी संख्या में संघ के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography