Advertisement

20 नवंबर को ही जेटेट

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दूसरी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 20 नवंबर को ही होगी। जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
परीक्षा की तैयारी पूरी भी कर ली गई है। जैक ने 12 नवंबर को उपायुक्तों द्वारा नामित सभी नोडल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। गुरुवार को परीक्षा स्थगित किए जाने को लेकर अफवाह फैलने के बाद अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परीक्षा निर्धारित तिथि को ही होगी।
उल्लेखनीय है कि कक्षा एक से पांच के शिक्षकों के लिए परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तथा छह से आठ की 1:30 से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए नौ जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रांची, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, देवघर, दुमका शामिल हैं।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography