Advertisement

पारा शिक्षक की डिग्री फर्जी, प्राथमिकी

डुमरी (गिरिडीह) : प्रखंड के बीईईओ सह बीआरसीसी चंद्रशेखर भारती ने डीएसई गिरिडीह से मिले निर्देश पर डुमरी थाना में प्रखंड के भरखर पंचायत के यूएमएस घुठियागढ़हा के पारा शिक्षक रामप्रसाद महतो पर स्नातक का फर्जी प्रमाण पत्र देने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
आवेदन के आधार पर पुलिस ने उक्त शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आवेदन में बीइइओ ने लिखा है कि शिक्षक ने चयन के समय स्नातक का जो प्रमाण पत्र जमा किया था उसमें अन्य विषयों के साथ-साथ अंग्रेजी विषय अंकित था परंतु जब उसकी जांच कराई गई तो वह फर्जी पाया गया।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography