Important Posts

Advertisement

शिक्षकों ने मांगा अधिकार एकजुटता का किया आह्वान

रविवार को प्र.वि.पचायसाई नोवामुंडी मे झारखंड राज्य एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नोवामुंडी प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मोर्चा के आगे की रणनीति पर प्रखंड के पारा शिक्षकों का खुला मंतव्य लिया गया। सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने शीर्ष नेतृत्व के पीछे मजबूती से खड़े होने का फैसला लिया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा निर्णायक लड़ाई के दहलीज पर है। ऐसे मौके पर प्रखंड के तमाम पारा साथियों को संघर्ष के लिए चट्टानी एकता बरकरार रखें। राकेश पाठक ने कहा सरकार के द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी को राज्य के 67000 पारा शिक्षकों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ की तर्ज पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को जल्द सौंपना चाहिए। आलोक शर्मा ने कहा जब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश (समान काम समान वेतन) का पालन नहीं करती है तब तक सरकार के आदेश (ई विद्यावाहिनी) का पालन नहीं करेंगे। 5 माह का काम करा कर 2 माह का मानदेय दिया है। मौके पर राम स्वारथ प्रसाद ,शुभनाथ पुरती, मणिशंकर प्रसाद, प्रणव गिरी, चाइना बोस, मरियम धनवार, मिनती प्रधान सूर्य मुखी नाग, कमला पुरती, कुमारी गुंजन, पापीया आपट आदि मौजूद थे।

UPTET news

Photography