चक्रधरपुर| रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रतिनिधि मंडल
सांसद लक्ष्मण गिलुवा से उनके आवास में मिल कर जिला में हो रहे शिक्षकों की
युक्तीकरण को लेकर मांगपत्र सौंपा।
इसमें उन्होंने कहा है कि युक्तीकरण
में छात्र शिक्षक अनुपात इस जिले में 46 रखा गया है जो शिक्षा अधीकार
अधिनियम के विरुद्ध है। छात्र शिक्षक अनुपात 30:1 का होना चाहिए। युक्तीकरण
में वर्ग एक से पांच तक की छात्र संख्या ली गई है, जबकि होना यह चाहिये कि
पूरे विद्यालय (वर्ग एक से आठ तक) की लेकर युक्तीकरण करना सुनिश्चित किया
जाए। सभी शिक्षकों को युक्तीकरण के तहत स्थानांतरण एवं पदस्थापन प्रखंड के
अंतर्गत ही करना सुनिश्चत किया जाए। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के ग्रेड
4 के पद को विलोपित किया गया है को यथावत रखा जाए या उसी प्रखंड के उमवि,
मवि में समायोजित किया जाए। मांग पत्र कोलहान प्रमंडल अध्यक्ष अजय साहु,
प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल महतो आदि के नेतृत्व में सौंपा गया।